गोपालगंज, दिसम्बर 16 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में रबी फसलों की बेहतर पैदावार के उद्देश्य से कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण की ओर से बुधवार से प्रखंड स्तर पर किसान गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर आत्मा द्वारा कार्यक्रम का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। शुरुआत सदर और हथुआ प्रखंड से होगी। इन किसान गोष्ठियों में किसानों को रबी फसलों की नवीन तकनीक, उन्नत बीज, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, सिंचाई व्यवस्था तथा रोग-कीट नियंत्रण से जुड़ी वैज्ञानिक जानकारी दी जाएगी। जिला कृषि पदाधिकारी ललन कुमार सुमन ने बताया कि बदलते मौसम और अनियमित तापमान को देखते हुए किसानों को समय पर तकनीकी सलाह देना आवश्यक हो गया है। गोष्ठी के दौरान कृषि वैज्ञानिक गेहूं, चना, सरसों और मसूर फसलों की देखरेख के संबंध में विस्तार से जानकारी देंगे। इसके साथ ही जल स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.