काशीपुर, दिसम्बर 22 -- काशीपुर। गन्ना विकास परिषद ने काशीपुर परिक्षेत्र के मढ़ैयादेवी ग्राम में सोमवार को एक दिवसीय कृषक गोष्ठी का आयोजन किया। गन्ना विभाग के प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी नीलेश कुमार ने कहा कि गन्ने की कृषि में गहराई और दूरी का बहुत महत्व है। प्रत्येक कृषक गन्ना के बीमारी लगाने पर उसकी फोटो लेकर गन्ना शोध केंद्र के वैज्ञानिकों को प्रेषित करें। इससे कि उसे फोन पर ही तत्काल सहायता उपलब्ध कर दी जाएगी। प्रत्येक कृषक को नवीनतम तकनीक के आधार पर गन्ना की कृषि की जानी चाहिए l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.