विकासनगर, जून 4 -- विकासखंड कालसी के ग्राम गांगरू में गुरुवार को खेत बचाओ अभियान, खरीफ गोष्ठी के अंतर्गत कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में बड़ी संख्या में किसानों ने प्रतिभाग कर कृषि संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम में मुख्य संदर्भदाता के रूप में उपस्थित कृषि विज्ञान केंद्र ढकरानी के वैज्ञानिक डॉ. एके सिंह ने किसानों को खेत बचाओ अभियान, धरती माता बचाओ अभियान, प्राकृतिक खेती, जैविक खेती, उर्वरकों के संतुलित उपयोग, कीट प्रबंधन तथा पादप रोग प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों को खेती में वैज्ञानिक तरीकों को अपनाने और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- कृषक गोष्ठी में किसानों को दी आधुनिक और प्राकृतिक खेती की जानकारी इस दौरान कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी चकर...