पीलीभीत, मार्च 23 -- पूरनपुर। रविवार को नगर के बारात घर में पिछड़ा दलित वर्ग संघ के तत्वावधान में प्रबुद्धजन विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में समाज के पिछड़े और दलित वर्गों के उत्थान, शिक्षा, समान अधिकार और सामाजिक एकता आदि विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान कहा गया कि समाज में जागरूकता से ही समृद्धि और समानता संभव है। गोष्ठी में युवाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने और सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने का आवाहन किया गया। आयोजक एडवोकेट दामोदर प्रसाद ने कहा कि भविष्य में ऐसे आयोजनों की आवश्यकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...