कानपुर, जनवरी 6 -- कानपुर। आयकर निदेशक (आसूचना एवं आपराधिक अन्वेषण) एसएच उस्मानी के निर्देशन में वित्तीय लेन देन विवरणी की फाइलिंग व अपडेटेड आयकर विवरणी विषय पर गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें 60 से अधिक मार्बल कारोबारियों ने भाग लिया। आयकर अधिकारी अविनाश कुमार सोनवानी ने वित्तीय लेनदेन विवरणी को दाखिल करने के व्यवहारिक पहलुओं से अवगत कराया। सहायक आयकर निदेशक विमलेश राय ने कारोबारियों के प्रश्नों के उत्तर दिए। प्रमुख रूप से एसके लाल, आरके त्रिपाठी, देव अनंत श्रीवास्तव, विनोद केसरी, कुलदीप गुप्ता, अंकित श्रीवास्तव, श्रवर्धन, विजय गुप्ता, नवीन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.