गोरखपुर, मार्च 30 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने निराश्रित गोवंश के लिए सूबे में संचालित 7500 गो आश्रय केंद्रों में संरक्षित 14 लाख गोवंश के लिए गोशाला स्तर पर भूसा बैंक की स्थापना के लिए निर्देश दिए। इसके पूर्व भूसा बैंक की स्थापना दिला स्तर पर की जा रही थी। सोमवार को गोरखपुर के एनेक्सी भवन में मीडिया कर्मियों से मुखातिब धर्मपाल सिंह ने कहा कि गो संरक्षण के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में छह विभाग जुड़ कर काम कर रहे हैं। इन विभागों में नगर विकास, पशुपालन, पंचायतीराज विभाग, ग्राम विकास, राजस्व, पुलिस के साथ बैठक में निर्देशित किया गया कि भूसा बैंक के लिए टेंडर की प्रक्रिया अप्रैल माह तक पूर्ण कर ली जाए, क्योंकि अब भूसा सहज रूप से उपलब्ध है। उसे संरक्षित करने का भी सही व्यक्त...