जौनपुर, मार्च 16 -- केराकत (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के मुफ्तीगंज चौक अंतर्गत मुर्तजाबाद स्थित अस्थाई गौशाला में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर काफी सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी सोमवार को जानकरी सुबह उस समय हुई जब पशुपालक विकास यादव गौशाला पहुंचे। चोर गौशाला में घुसकर वहां रखा इन्वर्टर बैटरी, एलसीडी टीवी, चारा काटने की मशीन, मोटर, सबमर्सिबल सहित अन्य सामान उठा ले गए। चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। सुबह जब पशुपालक विकास यादव गौशाला पहुंचे तो सामान गायब देखकर हैरान रह गए। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल गांव के सचिव को दी। इसके बाद ग्राम सचिव विवेकानंद सिंह ने केराकत कोतवाली में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में मुफ्तीगंज चौकी प्रभारी रोहित यादव ने बताया कि मामले की जा...