महोबा, मई 25 -- अजनर, संवाददाता। ग्राम प्रधानों के कार्यकाल समाप्त होने में अब मात्र दो दिन शेष बचे है। ऐसे में पंचायत के कार्यो में असर दिखने लगा है। गोशाला संचालन में बरती जा रही लापरवाही का खामियाजा गोवंश भुगत रहे है। ग्रामीणों ने गोशाला संचालन में सुधार की मांग उठाई है। ग्राम प्रधानों के कार्यकाल समाप्त होने को है। जैतपुर विकास खंड की पंचायत टिकरिया में गोशाला संचालन में लापरवाही बरती जा रही है। गोवंशों के पानी के लिए बनी टंकी सूखी पड़ी है। भूसा खुले मैदान में पड़ा है। गोशाला में सीसीटीवी कैमरा लगवाने के निर्देश के पालन में लापरवाही दिख रही है। यह भी पढ़ें- जसरा में सूखा भूसा खाकर कमजोर हो गए गोवंश कागजों में चाकचौबंद व्यवस्था और धरातल से संसाधन गायब दिख रहे है। ग्रामीण मानसिंह, सीताराम, किशोरीलाल का कहना है कि गोशाला संचालन में लापरव...