मोतिहारी, जनवरी 13 -- नगर निगम के धर्मसमाज से हिन्दी बाजार को जोड़नेवाली सड़क की स्थिति खराब है। कई जगहों पर सड़क काफी खराब है। इसके कारण थोक मंडी हिन्दी बाजार में आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। वहीं हिन्दी बाजार स्थित श्याम मंदिर में पूजा अर्चना करने जानेवाली महिलाओं को काफी परेशानी होती है। गोशाला रोड की मुख्य सड़क में नाले के गंदा पानी बजबजाते रहता है। वहीं हिन्दी बाजार में कई जगहों पर नाला का स्लैब भी ध्वस्त हो चुका है। इसके कारण आसपास के व्यवसायियों सहित ग्राहकों को भी काफी परेशानी होती है। नाला के गंदे पानी की बदबू के कारण बाजार आनेवाले लोगों को भी काफी दिक्कत होती है। इसके साथ ही आवारा पशुओं का भी आतंक काफी बढ़ गया है। आवारा पशुओं के कारण ग्राहकों व व्यवसायियों को काफी परेशानी हो रही है। गोशाला रोड की मुख्य सड़क पर मोहल्ले के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.