मधुबनी, मार्च 9 -- मधुबनी नगर निगम क्षेत्र में आने वाली बीएन झा कॉलोनी का गोशाला मोहल्ला मुख्यालय से सटा हुआ इलाका है। इसके बावजूद यहां की स्थिति बारिश के मौसम में बेहद खराब हो जाती है। बरसात शुरू होते ही मोहल्ले की सड़कों पर पानी भर जाता है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह पानी कई-कई दिनों और कभी-कभी महीनों तक सड़कों पर जमा रहता है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी भरा जीवन जीने के लिए मजबूर होना पड़ता है। ज्यादा दिन जल भरा रहने से दुर्गंध आने लगती है। साथ ही मच्छरों की संख्या में वृद्धि हो जाती है, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बना रहता है। बच्चे और बुजुर्ग इस समस्या से सबसे अधिक प्रभावित होते हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उनके कपड़े और किताबें तक खराब ह...