पीलीभीत, मार्च 25 -- पूरनपुर। क्षेत्र में गो सेवा से जुड़ी समस्याओं को लेकर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने खंड विकास अधिकारी हेमंत यादव और डिप्टी सीवीओ आशीष शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गौशालाओं में व्यवस्थाओं को लेकर शिकायतें दर्ज कराईं।कार्यकर्ताओं ने बताया कि गोवंशीय को समय से उपचार नहीं मिल पा रहा है और उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में भी अनियमितताएं सामने आ रही हैं। उन्होंने ग्राम गढ़ा कलां स्थित गौशाला का मामला उठाते हुए आरोप लगाया कि वहां नियमानुसार अंतिम संस्कार नहीं किया गया और कर्मचारियों ने कार्यकर्ताओं को गौशाला में जाने से भी रोका। विहिप प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोहराई गईं तो संगठन उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.