प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 3 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। विकास खंड लालगंज की पहाड़पुर स्थित गोशाला से गोवंश गायब होने की शिकायत पर पहुंचे अफसरों ने करीब दो घंटे तक गोवंशों की गणना की। गणना में गोशाला में कुल 1465 गोवंश उपस्थित मिले और रजिस्टर में भी यही संख्या दर्ज की गई थी। शिकायत करने वालों को बुलाकर अफसरों ने इसकी पुष्टि कराई। गो संरक्षण केंद्र पहाड़पुर से बकरीद के ठीक पहले संरक्षित गोवंश गायब होने की शिकायत एसडीएम लालगंज से की गई थी। एसडीएम ने प्रकरण को गंभीरता से लेकर बीडीओ को टीम गठित कर संरक्षित गोवंशों की गणना कराने का निर्देश दिया था। बीडीओ के निर्देश पर बुधवार को एडीओ पंचायत विमलेश कुमार, पशु चिकित्साधिकारी प्रदीप कुमार, सेक्रेटरी उपेन्द्र सिंह सहित पांच अफसर पहाड़पुर पहुंचे। अफसरों ने संरक्षित गोवंशों को दी जाने वाली सुविधाओं की जांच क...