गोशाला में लापरवाही का आरोप, सैकड़ों गोवंश की मौत का दावा
हाथरस, अप्रैल 24 -- हाथरस, संवाददाता। ब्लॉक हाथरस क्षेत्र के गांव भोपतपुर निवासी एक व्यक्ति ने बाग पुवैना स्थित सरकारी गौशाला में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उसका दावा है कि इस गोशाला में अब तक सैकड़ें गोवंशों की मौत हो चुकी है। उसने इस संबंध में डीएम को संबोधित पत्र लिखा है। प्रदीप कुमार पुत्र रामखिलाड़ी सिंह निवासी ग्राम मिलोखरी ब्लॉक हाथरस ने अपने पत्र में कहा है कि गौशाला में पिछले कई वर्षों से लापरवाही बरती जा रही है। वहां रखे गए गोवंश को पर्याप्त एवं गुणवत्तापूर्ण चारा उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। दिन में मात्र एक बार सीमित मात्रा में सूखा चारा दिया जाता है। इसके अतिरिक्त भीषण गर्मी में छांव व शेड की समुचित व्यवस्था का अभाव है। साफ-सफाई की स्थिति काफी दयनीय है। इन गंभीर लापरवाहियों के परिणामस्वरूप बीते वर्षों में सैकड़ों गौवंश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.