सिद्धार्थ, अप्रैल 16 -- भनवापुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मधुकरपुर चौबे गांव स्थित गोशाला में बुधवार को दिन में करीब दो बजे अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद गोवंशीय पशुओं को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया गया लेकिन तब तक 10 पशु झुलस गए। हालांकि प्रशासन सभी पशुओं को सुरक्षित बता रहा है। वहीं सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया।ग्राम प्रधान शिवचरण यादव ने बताया कि आग की चपेट में आने से 10 गोवंशीय हल्का झुलस गए हैं। यह भी पढ़ें- आग लगने से सात गाय की मौत बाकी को ग्रामीणों के प्रयास से बचा लिया गया है। भूसा जल कर राख हो गया। भनवापुर पशु चिकित्सा केंद्र ...