प्रयागराज, अप्रैल 13 -- थरवई। स्थानीय थानाक्षेत्र के डेरागदाई गांव में सोमवार दोपहर बिजली की शॉर्ट सर्किट से दयाराम यादव की गोशाला में आग लग गई। जिसमें दो मवेशियों की मौत हो गई और चार झुलस गए। पशु चिकित्सा अधिकारी रामजी, फार्मासिस्ट विश्वनाथ यादव टीम के साथ पहुंचे और घायल मवेशियों का इलाज किया। घटना की जानकारी पर एसडीएम सोरांव ने मौके पर लेखपाल शैलेन्द्र कुमार को भेजा और पीड़ित परिवार को मदद का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...