बस्ती, अप्रैल 3 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। नगर बाजार थाना क्षेत्र के महादेव गांव में बीती रात घारी में धुइंहर की चिंगारी से आग लगने के कारण छप्पर जलकर नष्ट हो गया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी हरीश सिंह के घर पर जानवरों को मच्छरों से बचाने के लिए घारी में धुइंहर जलाया गया था। इसी दौरान परिवार के सदस्य अपने-अपने कार्यों में व्यस्त थे। अचानक धुइंहर से निकली चिंगारी घास-फूस व टीन शेड से बने छप्पर में जा लगी, जिससे आग लग गई।जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक छप्पर की घारी जलकर राख हो चुकी थी। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने भी आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।परिजनों के मुताबिक, घारी में बंधी गाय को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे जानवर सुरक्षित बच गया। आग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.