उन्नाव, मार्च 7 -- उन्नाव, संवाददाता ।ब्लाक क्षेत्र के बिसवल गांव की गोशाला में एक मवेशी को कुत्तों की ओर से नोचे जाने के वायरल वीडीओ के दूसरे दिन चार सदस्यीय टीम ने मौके पर जांच की। टीम ने शामिल डीपीआरओ, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, बीडीओ, नायब तहसीलदार को गो संरक्षण में तमाम लापरवाही मिली। उच्चाधिकारियों ने ग्राम प्रधान, सचिव के अलावा गोशाला के दो केयर टेकर पर मुकदमा दर्ज कराए जाने के निर्देश दिए हैं। सचिव देवेंद्र ने बताया था कि केयर टेकर के भाई की दुर्घटना में मौत हो जाने से समय से बीमारी से मृत मवेशी को वहां से नहीं हटाया जा सका था। हालांकि शुक्रवार दोपहर बाद मवेशी के शव का अंतिम संस्कार करा दिए जाने का दावा सचिव ने किया था। वहीं ग्रामीणों ने बताया था कि गोशाला में हरे चारे की व्यवस्था नहीं है। केयर टेकर द्वारा गोवंशी को ठीक से चारा नहीं...