गंगापार, अप्रैल 9 -- ऊंचडीह उपरौध के कुशलपुर गोशाला में जांच करने पहुंचे अधिकारियों ने स्टाक में बेहद कम मात्रा में भूसा मिला और गोशाला में गंदगी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार लाने की कड़ी चेतावनी दी। अधिकारियों की चेतावनी के दो दिन बाद भी कुशलपुर गोशाला में भूसे का स्टाक नहीं बढ़ पाया। बीमारी के चलते पियरी गोशाला में दो गोवंशों के मौत की जानकारी पर अधिकारियों ने पियरी गोशाला का भी निरीक्षण किया। मांडा क्षेत्र के ऊंचडीह उपरौध ग्राम पंचायत के कुशलपुर गांव में स्थित गोशाला का आकस्मिक निरीक्षण करने के लिए बीडीओ मांडा अनीस अहमद और नोडल पशु चिकित्सा अधिकारी डा पीके मिश्रा गोशाला पहुंचे। गोशाला की चन्नी सहित पूरे गोशाला में गंदगी देख अधिकारियों ने काफी नाराजगी व्यक्त की । गोशाला में गोवंशों की संख्या के अनुसार बेहद कम मात्रा में भूसा था। इस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.