मुजफ्फर नगर, सितम्बर 4 -- मुजफ्फरनगर गुरुवार को विकास भवन के सभागार में गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल और सदस्य दीपक गोयल ने पत्रकारों के साथ प्रेसवार्ता की है। महेश कुमार शुक्ल ने कहा कि गोशालाओं में पहुंचकर गो माता की पूजा-अर्चना व सेवा करते हुए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार को मनाया जाए। उन्हें चारा खिलाकर सेवा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का गोमाता से विशेष संबंध रहा है। गोमाता और नंदी की सेवा भारतीय संस्कृति के मूल आधारों में शामिल है। इसलिए गौ माता को सड़क पर नहीं छोड़ना चाहिए। उन्हें अपने पास रखकर सेवा करनी चाहिए।

सरकारी नीतियां उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में गोवंश के संरक्षण और उनकी सुरक्षा को लेकर पर्याप्त सुविधाएं नहीं थी। गोवंश की हत्या की घटनाएं भी होती थी, लेकिन योगी सरकार में गोहत्या पर ...