कन्नौज, मई 18 -- छिबरामऊ। गौशालाओं में संरक्षित निराश्रित गौवंशों के भरण पोषण हेतु प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप एवं जिलाधिकारी के दिशा निर्देशों के क्रम में भूसा दान महा दान अभियान के तहत बहादुरपुर मझिगवां गौशाला में 20 क्विंटल भूसा दान किया गया। उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा संघ जनपद इकाई की तरफ से गौपूजन करते हुए 20 क्विंटल भूसा का दान सौरिख ब्लॉक के बहादुरपुर मझगवां गौशाला में निराश्रित गौवंशों के भरण पोषण हेतु किया गया। भूसादान महादान कार्यक्रम के तहत ग्राम प्रधानों, किसानों, व्यापारियों आदि से अपील की जा रही है कि सभी लोग स्वेच्छा से गौ सेवा के इस पुनीत कार्य को तन मन धन से अवश्य करें। मानसून और आगामी मौसम को देखते हुए उच्च अधिकारियों द्वारा पूरे वर्ष हेतु गौशाला में संरक्षित गौवंशों के भरण पोषण हेतु भूसा स्टॉक कर भूसा बैंक बनाने के दि...