हरदोई, अप्रैल 27 -- बेनीगंज, संवाददाता। विकासखंड अहिरोरी की ग्राम पंचायत गोपालपुर स्थित गोशाला में अव्यवस्थाओं के चलते तीन पशुओं की मौत का मामला सामने आया है। सूचना पर हिंदू रक्षा दल के रोहित कुमार और आशीष मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने नाराजगी जताई। ग्राम पंचायत अधिकारी आकांक्षा सिंह को इसकी जानकारी दी गई, जो मौके पर पहुंचीं। वहीं खंड विकास अधिकारी कामरान नेमानी ने सहायक खंड विकास अधिकारी मेवाराम को जांच के लिए भेजा। संगठनों का कहना है कि गौशालाओं में चारा-पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे पशु भूख-प्यास से मर रहे हैं। आरोप है कि जिम्मेदार केवल औपचारिकताएं पूरी कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- गोवंशों को हरा चारा उपलब्ध कराएं आशीष मिश्रा ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भेजा जाएगा। उन्होंने मांग की कि गौशालाओं की व्यवस्था में...