बागपत, मार्च 27 -- चांदीनगर। रटौल कस्बे की गोशाला में पशुओं के लिए चारा काटते समय एक कर्मचारी का हाथ मशीन में आने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए हॉयर सेंटर ले जाया गया है। रटौल नगर पंचायत की गोशाला में बुधवार शाम दर्दनाक हादसा हुआ। नगर पंचायत का कर्मचारी पंकज सैनी गोशाला में पशुओं के लिए चारा काट रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका हाथ चारा काटने की मशीन में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद गोशाला परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल पंकज सैनी को आनन-फानन में गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...