हरदोई, जून 10 -- टड़ियावां। ग्राम पंचायत सारीपुर छछेटा स्थित गोशाला में गोवंशों की बदहाल स्थिति के आरोपों को लेकर भारतीय किसान मंच एवं भारतीय गौसेवा परिषद के जिलाध्यक्ष नितेश कुमार ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नितेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से मिली शिकायतों के अनुसार, गोशाला में गोवंशों की स्थिति दयनीय है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि अव्यवस्था की जानकारी तत्काल मुख्य विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव सहित संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर दी गई, लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर निरीक्षण के लिए नहीं पहुंचा। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि पशु चिकित्सकों के नियमित रूप से गोशाला न आने के कारण बीमार गोवंशों का समय पर उपचार नहीं हो पाता, जिससे उनकी मौत हो जाती है।

हिं...