उरई, जनवरी 7 -- कदौरा। एसडीएम ने बबीना में बनी गोशाला का निरीक्षण किया। यहां अव्यवस्थाओं की भरमार मिली। जहां एक ओर गंदगी पसरी थी तो वहीं, केयर टेकर भी गायब थे। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए सचिव व बीडीओ को कड़ी फटकार लगाई और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बुधवार को उपजिलाधिकारी कालपी मनोज कुमार सिंह ने बबीना स्थित अस्थाई गौशाला का निरीक्षण किया। यहां पर साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। गोबर और कचरे के ढेर लगे होने से पशुओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई गई। ग्राम पंचायत सचिव एवं संबंधित बीडीओ को कड़ी फटकार लगाई और व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मौजूद कर्मचारियों से केयर टेकरों की अनुपस्थिति के बारे में जानकारी ली, लेकिन उचित जवाब नहीं मिला। खंड विकास अधिकारी संदीप मिश्रा को गौशाला की नियमित निग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.