उरई, अप्रैल 11 -- कालपी। संवाददाता नगरीय गोशाला में गौवंशों के संरक्षण की हकीकत परखने के लिये पालिकाध्यक्ष अरविंद यादव व मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एमके अवस्थी के साथ उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने दो वर्षो के गौवंशों के संरक्षण की हकीकत परखी तथा गायों के इलाज की व्यवस्था से तत्परता से कराई गई। नगर पालिका परिषद के द्वारा संचालित कालपी नगर के मोहल्ला आलमपुर गौआश्रय स्थल में उपजिलाधिकारी ने पहुंचकर गौवंशों के खाने-पीने रहने तथा उपचार की व्यवस्था जानी। गौआश्रय स्थल में बीमार गायों की हालत देखी तथा गौवंशों के स्वास्थ्य लाभ के लिए चिकित्साकीय व्यवस्था की गम्भीरता बरती। गौ आश्रय स्थल में ड्यूटी में मौजूद कर्मचारियों तथा केयर टेकरों से जानकारियां हासिल की गयी। उपजिलाधिकारी ने बताया के गौआश्रय स्थल में 217 गौवंश पाए गए हैं। उन्होंने बताया...