चम्पावत, फरवरी 2 -- लोहाघाट। ग्राम पंचायत पाटन पाटनी के लास तोक में आग लगने से गोशाला और उसमें रखी घास जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार की रात गांव के प्रकाश चंद्र कुलेठा, घनश्याम, विशन दत्त और मुरली पांडेय की संयुक्त गोशाला में आग लग गई। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड ने आग बुझाने के प्रयास किए। लेकिन तब तक गोशाला जलकर राख हो गई। आग लगने की वजह पता नहीं चल सकी। राजस्व टीम ने मौका मुआयना किया। प्रदीप विश्वकर्मा, मोहन पाटनी, सुभाष विश्वकर्मा, रमेश पाटनी, शोभन सिंह, मदन राम, दीपक सिंह और करन विश्वकर्मा ने पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...