हरदोई, अप्रैल 14 -- हरदोई। प्रत्येक ब्लॉक में एक पशु आश्रय स्थल को माडल के रूप में विकसित करने की योजना तैयार की गई है। सीडीओ सान्या छाबड़ा के निर्देश पर पशुपालन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। पशु आश्रय स्थल को चयनित करने के बाद उन्हें विकसित किया जाएगा। 19 ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारियों के कहा गया है कि माडल गोशाला में गो काष्ठ, वर्मी कंपोस्ट, जीवामृत आदि बनवाएं। परिसर और चारों तरफ फल, फूल और छायादार पौधों का रोपण करें। पौधरोपण कराएं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एके सिंह का कहना है कि उच्चाधिकारी के निर्देश को साकार करने के लिए प्रयास चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...