फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 25 -- कायमगंज, संवाददाता। उपजिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह ने गुरुवार को सुल्तानपुर पलनापुर स्थित गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गोवंशों के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हरे चारे, भूसे, पेयजल तथा अन्य सुविधाओं की जानकारी ली और अभिलेखों का भी निरीक्षण किया। जहां 933 गौवंश मिले। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने गोवंशों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए कराए जा रहे टीकाकरण की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

गोपालकों से बातचीत उन्होंने मौजूद गोपालकों से बातचीत कर गोवंशों की देखभाल, भोजन एवं उपचार व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। गोपालकों ने बताया कि गोवंशों को समय पर चारा और पानी उपलब्ध कराया जा रहा है तथा उनकी नियमित निगरानी की जाती है। इस दौरान उन्होंने गौवंश को गुड़, चना, केला भी खिलाया।

सुरक्षा ...