जमुई, मार्च 8 -- जमुई । हिन्दुस्तान संवाददाता शनिवार को गोशाला परिसर भोलेनाथ मंदिर के निकट, पुरानी बाजार, जमुई में जन औषधि दिवस पर पर्यावरण भारती द्वारा देव वृक्ष बरगद का पौधारोपण हुआ। पौधारोपण का नेतृत्व पर्यावरण जमुई नगर संयोजक वैद्य दीपक कुमार मोदी ने किया। पर्यावरण भारती के संस्थापक, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक और अखिल भारतीय पेड़ उपक्त्रम टोली सदस्य राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि वट वृक्ष (बरगद) की आयु संसार में सबसे अधिक होती है। महाभारत काल का अक्षय वट वृक्ष कुरूक्षेत्र में 5,000 वर्षों से अधिक आयु का है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता के " इंडियन बोटनिकल गार्डन " में 255 वर्षों से अधिक आयु का विशाल वट-वृक्ष है, जो 5 एकड़ भूभाग पर फैला हुआ है। यह एक पेड़ है, परन्तु 2,800 जडें हैं। इस वट-वृक्ष की देखभाल हेतु 13 वनकर्मी हैं। बरगद ...