कौशाम्बी, फरवरी 26 -- भारतीय किसान यूनियन अम्बावता जिलाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार पांडेय की अध्यक्षता में गुरुवार को सिराथू तहसील परिसर में मासिक बैठक आयोजित की गई। इसमें किसानों की पांच प्रमुख समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद किसानों ने नारेबाजी करते हुए उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र निस्तारण की मांग किया। एसडीएम को दिये गए ज्ञापन में किसानों ने आरोप लगाया कि ग्राम सभा बिदनपुर ककोढ़ा में गोशाला निर्माण को लेकर पिछले 14 महीनों से लगातार ज्ञापन दिए जा रहा है। समस्याओं के निस्तारण को लेकर प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आवारा पशुओं से फसलें बर्बाद हो रही हैं और किसानों को रातभर खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है। इसके अलावा पल्टीपुर मजरा अन्दावा में पप्पू पंडित के घर से प्रेमचन्द्र सोनकर के घर तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.