गिरडीह, फरवरी 14 -- डुमरी, प्रतिनिधि। भंडार पहाड़ी तुईयो की तलहटी में शुक्रवार को गोशाला ट्रस्ट के गठन हेतु ग्राम सभा का आयोजन चैनपुर मुखिया रेखा महतो के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान गोशाला संचालन के विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित लोगों ने प्रस्ताव लिया कि असहाय गोवंशीय पशु के संरक्षण, पालन-पोषण एवं देखरेख हेतु पारसनाथ गौशाला ट्रस्ट नाम का गठन किया जाए। साथ ही ट्रस्ट अधिनियम 1882 के अंतर्गत गोशाला का निबंधन कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में पारसनाथ गोशाला ट्रस्ट के लिए संतोष महतो को अध्यक्ष, तुलेश्वर महतो को उपाध्यक्ष, परमेश्वर महतो को सचिव, रुक्मणी देवी को उपसचिव, दुलारी देवी को कोषाध्यक्ष व पुष्पा कुमारी को उप-कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं चेतलाल महतो को संरक्षक आशीष जायसवाल, राजेश शर्मा, रामेश्वर महतो, गंगाधर महतो, द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.