धनबाद, फरवरी 25 -- गोशाला के व्यवसायी प्रमोद गोयल व विनोद गोयल की माता शकुंतला देवी (90) का निधन मंगलवार को आवास पर हृदयगति रूकने से हो गया। वह काफी समय से बीमार थीं। शकुंतला देवी अपने पीछे पुत्र-पुत्री दामाद सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गईं हैं। इनके निधन पर गोशाला के व्यवसायियों ने उनके घर पर पहुंच कर शोक व्यक्त किया। शोक व्यक्त करने वालों में राजेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, रमेश शर्मा, गोपाल बनर्जी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...