सिद्धार्थ, फरवरी 21 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बढ़नी विकास क्षेत्र के हलौरा गोआश्रय केंद्र के बगल कोई एक गोवंश के बच्चे को बीमार हालत में छोड़कर चला गया था। उसकी मृत्यु हो गयी। गोवंश के पालन पोषण व उनका संरक्षण करने के लिए शासन गोआश्रय केंद्रों पर काफी रुपये खर्च कर रही है। गोवंश के रख रखाव में अनियमितता व हरा चारा के अभाव मे संक्रामक बीमारियों के शिकार होने की शिकायत लोग करते रहते हैं। आरोप है कि अगर गौवंश को गौशाला के अंदर करके देखभाल किया गया होता तो उसकी मौत न होती। पशु चिकत्सिक डा सुर्यपाल वर्मा ने बताया कि हलौरा गोआश्रय केंद्र पर 135 गोवंश पूरी तरह से स्वस्थ हैं। एक गोवंश बीमार हो गया था उसका उपचार किया गया है अब ठीक है। केयर टेकर कोदई, गोलू नागेश्वर, हन्नू व जितेन्द्र ने बताया कि प्रतिदिन सभी गायों को हरा चारा व पौष्टिक आहार द...