फतेहपुर, जून 8 -- विजयीपुर। गौशाला में गौवंशों की हकीकत की पोल खुली तो अफसर तक ने माथा पकड़ लिया। संबंधित के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए कार्रवाई की संस्तुति दे दी। जिसके बाद डीडीओ ने सचिव की लापरवाही पर तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय दफ्तर में संबद्ध कर जिम्मेदार को जांच सौंपी है। क्षेत्र के अंजना भैरव गांव में संचालित अंजनी गौशाला का रविवार को सीवीओ वेदव्रत गंगवार निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। जहां पर एक गोवंश की मौत के बाद गहराई में दफन नहीं किया गया था। जिससे पशु का शव खुले में पड़ा मिला था। बारीकी से जांच में गौशाल की अन्य खामियां सामने आई और यह भी पाया कि संबंधित सचिव द्वारा पिछले एक माह से गौशाला का निरीक्षण तक नहीं किया गया। जिससे नाराज सीवीओ ने डीडीओ को रिपोर्ट भेजकर लापरवाही बरतने वाले सचिव प्रवीण कुमार सिंह के विरुद्ध ...