पीलीभीत, अप्रैल 3 -- पूरनपुर। गोशाला में व्याप्त अव्यवस्थाओं का एक वीडियो केयर टेकर ने वायरल कर दिया। आरोप है उसके साथ पांच लोगों ने गाली गलौज करते हुए उनकी पिटाई लगा दी। जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। केयरटेकर ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिकायत की है। कस्बा कलीनगर के रहने वाले रामनाथ पुत्र रामकिशन कान्हा गौशाला के केयर टेकर हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दो बर्षों से गौशाला की हाल दयनीय है। कई पशुओं की मौत भी हो चुकी है। रामनाथ ने कई बार चेयामैन के प्रतिनिधि और अधिशासी अधिकारी को इसके बारे में अवगत कराया। उनसे हरे चारे, भूसा और चोकर की व्यवस्था कराने को भी कहा। बुधवार को रामनाथ ने गौशाला में पशुओं की दुर्दशा का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। आरोप है कि कूछ देर बाद पांच लोग उनके पास पहंुचे और वीडियो वायरल करने का...