सिद्धार्थ, जून 4 -- भनवापुर। हिन्दुस्तान संवाद भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत मधुकरपुर चौबे में ग्राम प्रधान पर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पंचायत में विकास कार्यों की अनदेखी व सरकारी संपत्तियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।गांव के देवी प्रसाद, अर्जुन यादव, सहदेव प्रसाद समेत दर्जनों ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में निर्मित अस्थाई गोशाला की दीवार गिराकर उसकी ईंटें बेची जा रही हैं। उनका कहना है कि पंचायत का कार्यकाल समाप्ति की ओर है, लेकिन गांव में कोई उल्लेखनीय विकास कार्य नहीं कराया गया। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और प्रशासन से पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्...