गोशाला का वीडियो वायरल होने पर प्रधान ने दी तहरीर
उरई, जून 23 -- जालौन। संवाददाता तहसील क्षेत्र के ग्राम उरगांव स्थित गोशाला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर गांव की प्रधान शारदा ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गोशाला में एक गोवंश दो दिन से बीमार था। जिसके बीमार होने की सूचना तत्काल पशु चिकित्साधिकारी को दे दी गई थी। उनके द्वारा बीमार गोवंश का उपचार भी कराया गया। लेकिन इसी दौरान गांव के ही कुछ अराजकतत्वों ने उनकी छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से जान बूझकर गोशाला में प्रवेश किया। उन्होंने वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उन्होंने जानबूझकर गोशाला की व्यवस्था को प्रभावित करने और उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है। इस बाबत बीडीओ प्रशांत कुमार ने हर बार की तरह रटा रटाया जवाब दिया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.