सिद्धार्थ, अप्रैल 6 -- बिस्कोहर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत बिस्कोहर के हनुमान नगर वार्ड स्थित गोशाला में व्यवस्थाओं को लेकर किए जा रहे दावे जमीनी हकीकत से मेल नहीं खा रहे हैं। करीब 90 गोवंशों को आश्रय देने वाली इस गोशाला में देखभाल और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, जिससे पशुओं के स्वास्थ्य पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच हालात और बिगड़ गए हैं।तराई के आंगन में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से गोशाला का खुला आंगन तप रहा है, लेकिन गोवंशों को हीटवेव से बचाने के लिए पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आ रहे। छाया और पानी की कमी के कारण पशुओं को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। गोशाला का संचालन महज तीन कर्मचारियों के भरोसे किया जा रहा है, जो इतनी बड़ी संख्या में गोवंशों की देखभाल के लिए नाकाफी साबित हो ...