मुरादाबाद, मार्च 1 -- गो सेवा आयोग के सदस्य दीपक गोयल की ओर से गो आश्रय केन्द्र भतगवां भगतपुर पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गो सेवा आयोग के सदस्य दीपक गोयल ने गो आश्रय केन्द्र भतगवां में रखरखाव व खानपीन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को देखा व विभिन्न दिशा निर्देश दिये। इस दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिलाषा, हरप्रीत सिंह, विपेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान अशोक कुमार गुप्ता, महेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...