गंगापार, मार्च 29 -- विकास खंड जसरा अंतर्गत ग्राम पंचायत गींज के गोशाला का एडीओ कोआपरेटिव जसरा मानवेंद्र सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान राम गुलाब आदिवासी मौजूद नहीं थे। इससे वहां उपस्थित गो पालकों को आवश्यक निर्देश दिया। एडीओ कोआपरेटिव जसरा ने बताया कि शासन के निर्देश के अनुक्रम में गोशाला का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पशु पालकों को साफ सफाई का विशेष निर्देश दिया गया है।गो शाला में मौजूद मवेशियों की स्थिति संतोषजनक रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...