प्रयागराज, मार्च 27 -- गोशालाओं की अव्यवस्थाओं को जानने के लिए सीडीओ हर्षिका सिंह ने शुक्रवार को जांच कराई। 121 गोशालाओं में 61 की रिपोर्ट उन्हें मिल गई। सीडीओ ने बताया कि सभी गोशालाओं में भूसा, पानी, दाना, चोकर की उपलब्धता पाई गई और साफ-सफाई की व्यवस्था सामान्य थी। कुछ जगह हरे चारे की उपलब्धता नहीं थी, इस बाबत जायद की फसल की बोवाई की तैयारी चल रही है। मांडा के देवरी गोशाला व कोरांव की पवारी गोशाला में मानक के अनुरूप व्यवस्था नहीं थी। कुछ जगह सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। धनुपुर की संसरीपुर गोशाला में भूसा की उपलब्धता नहीं थी। पुवाल की कुट्टी दो कुंतल मिली। मेजा खास की गोशाला में गोवंश कमजोर मिले। मांडा की देवरी गोशाला में रजिस्टर में एंट्री अधूरी थी। देवरिया की गोशाला में भुसा घर में मरम्मत की आवश्यकता है, गींज जसरा में गोशाला की फेंसिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.