गोशालाओं में भूसे के भंडार की होगी क्रॉस चेकिंग, आठ अफसरों को सौंपी जिम्मेदारी
कन्नौज, जून 19 -- कन्नौज। निराश्रित गोवंश के लिए चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने और गोशालाओं में रखे गए भूसे के वास्तविक स्टॉक की पड़ताल के लिए प्रशासन ने विशेष सत्यापन अभियान शुरू किया है। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर जिले के विभिन्न विभागों के आठ वरिष्ठ अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाकर गोशालाओं की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। यह अधिकारी अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में गोशालाओं का निरीक्षण कर भूसे के भंडारण की स्थिति का भौतिक सत्यापन करेंगे। जिले में संचालित गोशालाओं में हजारों निराश्रित गोवंश संरक्षित हैं, जिनके लिए नियमित रूप से चारे की व्यवस्था की जा रही है। बरसात का मौसम नजदीक होने के कारण प्रशासन यह सुनिश्चित करना चाहता है कि प्रत्येक गोशाला में पर्याप्त मात्रा में भूसा उपलब्ध रहे और अभिलेखों में दर्ज स्टॉक तथा मौके पर मौजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.