गोशालाओं में पानी, पर्द व हरे चारे की हो व्यवस्था
कानपुर, मई 13 -- डेरापुर। ब्लॉक कार्यालय में बुधवार को बीडीओ संजू सिंह की अध्यक्षता में सभी ग्राम सचिवों की समीक्षा बैठक में फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी और स्व-गणना अभियान की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने लंबित मामलों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। साथ ही गोशालाओं में गोवंशों के लिए पानी की समुचित व्यवस्था व पर्दे लगाते हुए हरे चारे की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। साथ ही सीएम व पीएम आवास योजना तहत अधूरे पड़े आवासों की भी समीक्षा की गई। बैठक में एडीओ पंचायत अश्विनी कुमार, सचिव विष्णु गुप्ता, शशांक यादव, मगन सिंह, दिलीप कुमार और सूरज कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- फार्मर रजिस्ट्री अभियान को मिशन मोड में पूर्ण करें अधिकारी यह भी पढ़ें- डीएम ने दिया पर्यटन अधिकारी के वेतन रोकने का निर्देश
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.