मुरादाबाद, सितम्बर 24 -- मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के सदस्य दीपक गोयल ने गोशालाों के भ्रमण के बाद कहा कि किसी भी तरह की गड़बड़ी पर तत्काल एक्शन होगा। उन्होंने अस्थाई गो आश्रय स्थल बाछल भूड़, कुंदरकी एवं कान्हा गोशाला बिलारी का निरीक्षण कर वहां संरक्षित गोवंश के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गो-पूजन के पश्चात उपलब्ध भूसा, हरा चारा, पशु आहार एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था का निरीक्षण किया। कहा व्यवस्थाओं में गड़बड़ी नहीं हो। सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...