हरदोई, मई 25 -- हरदोई। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल की अध्यक्षता में निराश्रित गोवंश संरक्षण योजना की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक हुई। मुख्यमंत्री निराश्रित बेसहारा गोवंश सहभागिता योजनान्तर्गत समय से फंड रिक्वेस्ट जनरेट करने, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, हरा चारा उत्पादन तथा लू से बचाव के लिए किए गए प्रबन्धों पर चर्चा हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि गोवंश आश्रय स्थलों मुख्यमंत्री निराश्रित/बेसहारा गोवंश सहभागिता योजनान्तर्गत फण्ड रिक्वेस्ट निर्धारित समयावधि में अनिवार्य रूप से जनरेट की जाए। बकरीद के दृष्टिगत जनपद में संचालित समस्त गोवंश आश्रय स्थलों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे सातों दिन सतत क्रियाशील रहें। समस्त गोवंश आश्रय स्थलों से सम्बद्ध चारागाह भूमि पर हरा चारा बोया। बैठक में जिला विकास...