उरई, जनवरी 7 -- माधौगढ़। सरकार भले ही गोवंशों के लिए पर्याप्त बजट दे रही हो। लेकिन विभागीय लापरवाही से अधिकांश गोशालाओं में व्यवस्थाएं बेहद खराब हैं। ब्लॉक क्षेत्र में 17 गोशाला संचालित हैं। जिसमें अक्टूबर माह में 1872 मवेशी थे और जनवरी में ये संख्या बढ़ कर 1900 हो गई। जिसमें गोपालपुरा में नई गोशाला बन जाने से संख्या में इजाफा हुआ है। ब्लॉक क्षेत्र के रामहेतपुरा में गोशाला में अक्तूबर में 81 गोवंश थे लेकिन अब 75 गोवंश बचे हैं। यहां पर जानवरों को सर्दी से बचाने के लिए पन्नी लगाकर खानापूर्ति की गई है। इससे गोवंशों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं है। गोशाला में जो जाली लगाई गई है वो जगह जगह टूट गई है। सचिव अभिषेक त्रिपाठी ने बताया है कि सर्दी से बचाव के लिए और भी पन्नी की व्यवस्था की जा रही है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.