पीलीभीत, अप्रैल 10 -- बरखेड़ा। खंड विकास अधिकारी कार्यालय में सीडीओ राजेश कुमार श्रीवास ने गौशालाओं के लेकर ग्राम प्रधानों और विकास खंड के सचिवों के साथ बैठक की। बैठक में पशुओं के रख रखाव को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने ने कहा कि गौशाला में नियमित साफ सफाई, हरा चारा आदि कि व्यवस्था रखें। स्टॉक में कम से कम तीन सौ क्विंटल रहना चाहिए। किसी भी समस्या के लिये तत्काल अधिकारियों को जानकारी दें। पशुचिकधिकारी डॉ हरपाल ने गर्मी के मौसम में पशुयों को बचाए रखने के लिये जरूरी उपाय बताए। बीडीओ वेदप्रकाश ने ईमानदारी के साथ काम करने को कहा। किसी भी लापरवाही मिलने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। बैठक में सहायक विकास अधिकारी पंचायत नजरुल हसन ,ग्राम विकास अधिकारी लाल बहादुर गंगवार, करन सिंह नर्वियाल, रोशनी वर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...