बांदा, मई 20 -- बांदा, संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को मुकेश कुमार मेश्राम, अपर मुख्य सचिव, पशुपालन की अध्यक्षता में मण्डल एवं जनपद के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में उन्होंने गो आश्रय स्थलों चारे, पानी, छाया की व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक ब्लाक में मनरेगा से नेपियर घास की व्यवस्था कराये जाने के निर्देश दिए। गोवंशों के गोबर से गोबर गैस प्लांट लगाया जाए, केमिकल एवं फर्टीलाइजर का उपयोग कम किया जाए। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिए जाने पर जोर देते हुए कहा कि ईधन की बचत करें। उन्होंने गोशालाओं को माडल गोशाला के रूप में विकसित किए जाने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- गोशालाओं को माडल के रूप में विकसित करें, नेपियर घास उगाएं : अपर मुख्य सचिव उन्होंने सहभागिता योजना में गोवंश दिए जाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए।...