मुरादाबाद, मई 12 -- पशुपालन विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और जिले के नोडल अधिकारी डॉ.प्रमोद कुमार सिंह ने गोशालाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध करने के लिए कहा। संचालकों से इस बात की अपेक्षा की कि गोबर से बायोगैस बनाने, वर्मी कंपोस्ट निर्माण आदि के दिशा में कारगर प्रयास किया जाएं। नवाचार को बढ़ावा दिया जाए। नोडल अधिकारी ने केंद्रों पर गायों की अच्छी सेहत की प्रशंसा की। हरे चारे के प्रबंध की गहन समीक्षा की। शहर के वृहद गो संरक्षण केन्द्र फाजलपुर के निरीक्षण के दौरान पशुओं के खाने, रहने और गर्मी के मद्देनजर किए गए प्रयासों पर खुशी जाहिर की। बताया कि इस केंद्र से पेंट बनाने का प्रयास शुरू होना है। नगर निगम की ओर से इसके लिए उपकरण मंगाए गए हैं। फाजलपुर गांव के केंद्र में चारा और सफाई को लेकर केयर टेकर से सीधी बात की।उधर, हाजीपुर गांव में संरक्ष...