उरई, अप्रैल 2 -- उरई। गोशालाओ में बंद जानवरों को हरे चारे की भरपूर उपलब्धता के लिए प्रत्येक गोशाला में नेपियर घास लगाई जाएगी। इसको लेकर पशुपालन विभाग को नौ लाख 90 हजार का बजट आवंटित किया गया है। इससे 45 गोशालाओं की जमीन में चारा उत्पादन होगा। जनपद में 283 गोशालाओं का संचालन हो रहा है। इनमें 262 अस्थाई, नौ कान्हा एवं 11 स्थाई गोशालाए हैं। प्रशासन का इस बात पर जोर है कि इनमें बंद जानवरों को भूसा के साथ ही हरे चारे की भी उपलब्धता कराई जाए। जिससे उनका स्वास्थ्य सही रहे और सही ढंग से गोवंशों का भरण पोषण हो सके। उसको लेकर पशुपालन विभाग को शासन द्वारा नौ लाख नब्बे हजार का बजट आवंटित किया गया है। इससे गोशालाओं में पड़ी खाली जमीन पर चारा विकास योजना के तहत नेपियर घास लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे आने वाले समय में गोवंशों को पर्याप्त हरे चा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.